logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

105 रनों पर सिमटी विदर्भ की पहली पारी, मुंबई को 119 रन की बढ़त


मुंबई: रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन विदर्भ की बल्लेबाजी निराशाजनक रही। विदर्भ की पूरी टीम महज 105 रन बनाकर आल आउट हो गई। यश राठौड़ 27 रन और अथर्व तायड़े 23 रन के पारी खेली जबकि अन्य बल्लेबाज भी ख़ास कमाल नहीं कर पाए। कमजोर बैटिंग के चलते विदर्भ मुंबई से 119 रनो से पीछे है। 

रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला 41 बार के चैंपियन मुंबई और दो बार के चैंपियन विदर्भ के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए। जवाब में विदर्भ की पहली पारी 105 रन पर सिमट गई। इस तरह मुंबई की टीम को 119 रन की बढ़त मिली है। 

पूरे खेल में विदर्भ की कमजोर बल्लेबाजी देखने को मिली। शार्दुल ठाकुर ने ध्रुव शोरे को पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, धवल कुलकर्णी ने अमन मोखादे और करुण नायर को पवेलियन भेजा। अमन आठ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, करुण खाता भी नहीं खोल सके। 

दूसरे दिन विदर्भ ने तीन विकेट पर 31 रन से आगे खेलना शुरू किया और अथर्व तायडे के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें धवल कुलकर्णी ने पवेलियन भेजा। अथर्व 23 रन बना सके। इसके बाद शम्स मुलानी ने आदित्य ठाकरे, अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे को पवेलियन भेजा।  इसके बाद तनुश ने तीन विकेट लेकर विदर्भ की पारी को समेट दिया। उन्होंने यश राठौड़ 27, यश ठाकुर 16 और उमेश यादव 2 को पवेलियन भेजा। यश राठौड़ हाईएस्ट स्कोरर रहे। 

मुंबई के लिए अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे धवल कुलकर्णी ने तीन विकेट लिए। वहीं, शम्स मुलानी और तनुश कोटियान को भी तीन-तीन विकेट मिले। और शार्दुल को एक विकेट मिला।