logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विदर्भ की अंडर 19 क्रिकेट टीम ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी


नागपुर -विदर्भ क्रिकेट टीम ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर- 19 क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया. त्रिवेन्द्रम में रविवार को खेले गए फाइनल में विदर्भ ने पंजाब के खिलाफ 32 रन से विजय दर्ज कर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया. विदर्भ की यह वर्ष 2018 के बाद दूसरी खिताबी जीत है. बीसीसीआई के अंडर -19 आयु वर्ग टूर्नामेंट में विदर्भ की कोई टीम ग्यारहवीं दफे फाइनल में पहुंची थी. 
टीम के सलामी बल्लेबाज नील एथले और दानिश मल्लेवार की अर्धशतकीय पारियों के बाद प्रथम माहेश्वरी की अगुवाई में शानदार गेंदबाजी की बदौलत विदर्भ ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में पंजाब को 32 रन से मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। रविवार को स्पोर्ट्स हब इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम त्रिवेन्द्रम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए। टीम की ओर से दानिश मल्लेवार ने सबसे अधिक 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। नील एथले 52, तुषार सूर्यवंशी 40, मो. फैज 29 और जोगजोत ने टीम के लिए 18 रन बनाए। पंजाब के गेंदबाज उदय शरण ने 3 विकेट लिए। क्रिष भगत और आर्यन यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम 47.4 ओवर में 206 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आर्यन यादव ने बेहतरीन 87 रन बनाए । जसकिरत सिंह 13, उदय शरण 24, मयंक गुप्ता 22 और क्रिष भगत ने 17 रन बनाए । विदर्भ के गेंदबाज प्रथम माहेश्वरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। जगजोत और धर्मेन्द्र को 2-2 विकेट मिले। राजसिंह चव्हाण, अशित सिंह और गौरव फर्डे ने एक-एक विकेट लिए.