logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ वर्सेज मुंबई रणजी मैच सोमवार को, वीसीए के जामठा खेला जाएगा मुकाबला


वर्तमान में रणजी ट्रॉफी 2024-2025 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 17 फरवरी को होगा। यह मैच वीसीए स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। फाइनल में मुंबई का मुकाबला मेजबान विदर्भ से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। अजिंक्य रहाणे मुंबई की कप्तानी करेंगे। अक्षय वाडकर विदर्भ की टीम की अगुवाई करेंगे। 

गुजरात बनाम केरल आमने-सामने

इस बीच, सेमीफाइनल के पहले मैच में गुजरात का सामना केरल से होगा। यह मैच 17 फरवरी से खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है।

मुंबई की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोर (विकेटकीपर), सूर्यांश शेड़गे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर और हर्ष तन्ना।

सेमीफाइनल के लिए विदर्भ टीम: अक्षय वाडकर (कप्तान और विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, यश राठौड़, हर्ष दुबे, अक्षय कर्णेवार, यश कदम, अक्षय वखारे, आदित्य ठाकरे, दर्शन नालकांडे, नचिकेत भूटे, सिद्धेश वाथ (विकेटकीपर), यश ठाकुर, दानिश मालेवार, पार्थ रेखाड़े, करुण नायर और ध्रुव शौरी।