logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ ने तीसरी बार जीता रणजी ट्रॉफी, टीम के प्रमुख खिलाडी ने क्रिकेट से लिया सन्यास


नागपुर: विदर्भ की टीम ने रविवार को नया कीर्तिमान बनाते हुए रणजी ट्रॉफी 2024-2025 सीजन को जीत लिया है। नागपुर के जामठा में केरल के खिलाफ फ़ाइनल मैच खेला गया। हालांकि, मैच ड्रा रहा लेकिन पहली पारी में ली गई लीड को देखते विदर्भ की टीम को विजेता घोषित किया। एक तरफ जहाँ टीम ने जीत हासिल की, वहीं दूसरी तरफ टीम का महत्वपूर्ण अंग रहे अक्षय वखरे ने क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी। 

वखरे दाएं हाथ के गेंदबाजी करते हैं, विदर्भ के साथ डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। 2006 में उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने विदर्भ की तरफ 28 मैच खेले है, जिनमे उन्होंने 30.63 की औसत से 94 विकेट हासिल किये। इसी के साथ अपने लिस्ट ये क्रिकेट में वखरे ने 19 मैच खेलकर 20 विकेट लिए। 2015 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 10 लाख रूपये में ख़रीदा था। वखरे पिछले कई समय से टीम से बाहर चल रहे थे, वहीं आज उन्होंने विदर्भ की टीम के जीतते के साथ ही उन्होंने सन्यास का ऐलान कर दिया।