logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

Vijay Hazare Trophy 2025 Final: पहली इनिंग हुई समाप्त, विदर्भ के सामने 349 रनों का लक्ष्य


वडोदरा: विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का फाइनल मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां कर्नाटक ने विदर्भ के सामने 349 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट पर 348 रन बनाए। अब विदर्भ के पास अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है।

स्मरण रविचंद्रन की शतकीय पारी

कर्नाटक के लिए स्मरण रविचंद्रन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 गेंदों पर 101 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा अभिनव मनोहर ने 79 और कृष्णन श्रीजीत ने 78 रनों की उपयोगी पारियां खेली। कप्तान मयंक अग्रवाल ने 31 और अनीश केवी ने 23 रनों का योगदान दिया। देवदत्त पडिक्कल 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

कर्नाटक की बल्लेबाजी शुरुआत से ही आक्रामक रही, लेकिन विदर्भ के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में कुछ हद तक पकड़ बनाने की कोशिश की। इसके बावजूद कर्नाटक ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

कर्नाटक की नजर पांचवीं ट्रॉफी पर

कर्नाटक पहले ही विजय हजारे ट्रॉफी को चार बार जीत चुका है और आज उसकी नजर रिकॉर्ड पांचवीं बार इस खिताब पर कब्जा जमाने पर है। सेमीफाइनल में कर्नाटक ने हरियाणा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

विदर्भ के पास इतिहास रचने का मौका

दूसरी ओर, करुण नायर की कप्तानी में विदर्भ की टीम पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है। टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा है। कप्तान करुण नायर बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 752 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

कर्नाटक और विदर्भ दोनों टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं। कर्नाटक का अनुभव और विदर्भ की युवा टीम का जोश इस मुकाबले को रोमांचक बना रहा है। क्या विदर्भ पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रचेगा या कर्नाटक अपने अनुभव से बाजी मारेगा? यह देखना दिलचस्प होगा।