logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

Virat Kohli दूसरी बार बने पिता, अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया जन्म; क्रिकेटर ने खुद दी जानकारी


स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के लिए फ़रवरी का महीना बेहद यादगार रहा। स्टार कपल के यहाँ एक बार फिर किलकारी गुंजी है। अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद विराट ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल कर दी।

विराट ने अपने पोस्ट में लिखा कि, "भरपूर खुशी और प्यार से भरे दिलों के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया! हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपकाआशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय कृपया हमारी गोपनीयता का सम्मान करें। प्यार और आभार। विराट और अनुष्का।"

बधाइयों का लगा तांता 
कोहली के जानकारी देने के साथ ही बधाइयों का तांता लग गया है। सीने जगत सहित खेल जगत से कपल को बधाई दी है। अभिनेत्री दिया मिर्जा, काजल अग्रवाल, सैफ अली खान की बहन सबा खान ने नई ख़ुशी के लिए बधाई दी है। 

ज्ञात हो कि, विराट कोहली ने 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था।  2021 में दोनों ने खूबसूरत बेटी को जन्म दिया। विराट और अनुष्का की बेटी का नाम वामिका है। विराट फिलहाल भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने निजी कारणों  के चलते इस सीरीज से छुट्टी ली है।