logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट से लिया संन्यास, कहा- यह मेरा आखिरी मैच था


भारत ने टी20 विश्वकप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। इसी के साथ भारत टी20 विश्वकप का नया सरताज बन गया है। देश की 140 करोड़ जनता जश्न मना रही है। इसी जश्न के बीच विराट कोहली ने बड़ा झटका दिया है। कोहली ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

मैन ऑफ द मैच चुना जानें पर बोलते हुए कोहली ने कहा, "यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था, हम यही हासिल करना चाहते थे।' एक दिन आपको ऐसा महसूस होता है कि आप दौड़ नहीं सकते और ऐसा होता है, भगवान महान है।  बस अवसर, अभी नहीं तो कभी नहीं जैसी स्थिति।"

कोहली ने आगे कहा, "भारत के लिए खेलते हुए यह मेरा आखिरी टी20 मैच था।'  हम उस कप को उठाना चाहते थे.  चाहता था हाँ मैंने किया है, यह एक खुला रहस्य था।  ऐसा कुछ नहीं जिसकी मैं घोषणा नहीं करने वाला था, भले ही हम जीत गए हों। अगली पीढ़ी के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय है।" 

कोहली ने आगे कहा, "आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतजार करते हुए हमारे लिए यह एक लंबा इंतजार रहा है। आप रोहित जैसे खिलाड़ी को देखें, उसने 9 टी20 विश्व कप खेले हैं और यह मेरा छठा विश्व कप है। वह इसके लायक है। चीज़ों (भावनाओं) को रोकना मुश्किल हो गया है और मुझे लगता है कि यह बाद में ख़त्म हो जाएगी। यह एक अद्भुत दिन है और मैं आभारी हूं."

विराट बने मैन ऑफ द मैच

भारत की तरफ से शानदार और सटीक पारी खेलकर टीम की नींव को मजबूत करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोहली ने 59 गेंदों में 76 रनो की महत्वपूर्ण पारी खेली।