logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

सेमीफाइनल में विराट की धुआंधार बैटिंग, लगाया करियर का 50 वां शतक, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड


मुंबई: एकदिवसीय विश्वकप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल में स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। कोहली ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपने एकदिवसीय करियर का 50वां शतक जड़ा। इसी के साथ कोहली ने क्रिकेट के भगवान् कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के 49 शतक का रिकार्ड तोड़ते हुए ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है। 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। मैदान में उतरी कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। अपने चित परिचित अंदाज में पहले ही ओवर से रोहित तेज रन बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, 47 के स्कोर में साउथी के गेंद पर वह कैच आउट हो गए। 

रोहित के जाने के बाद कोहली मैदान में उतरे। कोहली की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, हालांकि, अर्धशतक पूरा करने के बाद कोहली ने तेज बैटिंग शुरू की। वहीं दूसरी तरफ गिल भी कोहली का साथ देते नजर आएं। कोहली ने 106 गेंदों पर अपने एक दिवसीय करियर का 50वां शतक पूरा किया। अपनी पारी में विराट ने 133 गेंदों में 117 रनो की पाई खेली। इस दौरान नौ चौके और दो छक्के भी लगाए। 

तोडा सचिन का रिकॉर्ड 

शतक पूरा करते ही कोहली ने सचिन का एकदिवसीय में 49 शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन के अलावा कोई भी दूसरा खिलाडी एकदिवसीय क्रिकेट में इतने शतक नहीं लगाए हैं। 273 पारियों में कोहली ने अपना 50वां शतक लगाया है। कोहली और सचिन के बाद रोहित शर्मा ने 31 और रिकी पोंटिंग ने 30 शतक लगाए हैं। 

कोहली ने सीरीज में बनाए 711 रन 

एकदिवसीय विश्वकप में विराट कोहली बेहद शानदार फॉर्म में दिखाई दिए। उन्होंने 10 मैचों में 711 रन बनायें हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। यही नहीं विराट ने सचिन के  2003 विश्वकप रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसमें उन्होंने 11 मैचों में 673 रन बनायें थे।