logo_banner
Breaking
  • ⁕ अकाल पर राजनीति कर रही महायुति सरकार, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने लगाया आरोप; सचिन वाझे की रिहाई को लेकर सरकार को घेरा ⁕
  • ⁕ नाकामी के लिए चुनाव आयोग को दोषी ठहराने की कांग्रेस की कोशिश - उइके ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

West Indies Tour: भारतीय टीम का हुआ ऐलान, कोहली-रोहित को आराम; यशस्वी-तिलक को मौका


मुंबई: वेस्ट इंडीज टूर के दौरान होने वाली पांच टी20 मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बुधवार को अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने टीम का ऐलान करते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा को जहां आराम दिया गया है। वहीं आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। 

ज्ञात हो कि, बीते कुछ समय से बीसीसीआई टी20 फॉर्मेट में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की अगुवाई में भारतीय टीम को मैदान में उतार रही है। चयन समिति लगातार युवाओं को मौका दे रही है। इस बार भी समिति ने पुराने खिलाडियों के बजाय नए चेहरों को टीम में मौका दिया है। 

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20ः ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद, 3 अगस्त
  • दूसरा टी20ः प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना, 6 अगस्त
  • तीसरा टी20ः प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना, 8 अगस्त
  • चौथा टी20ः सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा, 12 अगस्त
  • पांचवां टी20ः सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा, 13 अगस्त