logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

निर्णायक मुक़ाबले में बिना प्रैक्टिस के भारत की टीम के लिए जीतने की रहेगी चुनौती


नागपुर-बिना अभ्यास किये इंडिया-ऑस्ट्रेलिया की टीमें,सीधे मुकाबले के दिन मैदान में उतरेगी. दरअसल, नागपुर में गुरुवार सुबह से ही बारिश हो रही है. ऐसे में दोनों टीमों के प्रैक्टिस सेशन को रद्द कर दिया गया है.शुक्रवार को नागपुर में खेले जाने वाले इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टी-20 मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. गुरुवार सुबह से नागपुर में शुरू बारिश के चलते भारत-ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रैक्टिस सेशन रद्द हो गया है. इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम की प्रैक्टिस मैच के एक दिन पहले यानि गुरुवार को शेड्यूल थी. इसमें दोपहर के वक़्त ऑस्ट्रेलिया टीम का अभ्यास सत्र था जबकि शाम में भारतीय टीम प्रक्टिक्स के लिए उतरने वाली थी. लेकिन बारिश के चलते दोनों टीमों के अभ्यास सेशन को रद्द कर दिया गया है. नागपुर के वीसीए मैदान में फील्डिंग प्रैक्टिस मुख्य मैदान में होती है जबकि बैटिंग के लिए इनडोर व्यवस्था है. बारिश के कारण पूरे मैदान को कवर किया गया है. ऐसे में प्रैक्टिस करना मुमकिन नहीं है। अब दोनों टीम सीधे मैदान में उतरेगी। भारत इस मैच में करो या मरो की स्थिति में है. ऐसे में टीम इंडिया के सामने बिना प्रक्टिक्स के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलकर जीतना बड़ी चुनौती होगी।