logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

Women IPL 2024: कल होगा महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन, शाहरुख खान सहित कई कलाकार देंगे परफॉर्म


महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का दूसरा सीजन 23 फरवरी से शुरू होगा। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले बीसीसीआई एक भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन करेगा. इसमें बॉलीवुड सितारे परफॉर्म करेंगे. उद्घाटन समारोह में अभिनेता शाहरुख खान भी प्रस्तुति देंगे. उनके साथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकार फैन्स का मनोरंजन करते नजर आएंगे.

उद्घाटन समारोह 23 फरवरी को शाम 6.30 बजे शुरू होगा. बीसीसीआई के अनुसार, इसमें कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और शाहिद कपूर परफॉर्म करेंगे। पिछली बार कियारा आडवाणी और कृति सेनन जैसे सितारों ने ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था. वहीं, सिंगर एपी ढिल्लन ने अपने गानों से फैन्स का दिल जीता.

टूर्नामेंट दो शहरों में खेला जाएगा
WPL का दूसरा सीजन 23 फरवरी से 17 मार्च तक खेला जाएगा. पिछले साल की तरह इस साल भी पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी. हालांकि इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. दरअसल, पिछले साल यह लीग मुंबई और नवी मुंबई के दो स्टेडियमों में खेली गई थी। हालांकि, इस बार इस लीग की मेजबानी मुंबई की जगह बेंगलुरु और दिल्ली को दी गई है।

फाइनल दिल्ली में होगा
टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे. इसके बाद पांचों टीमें दिल्ली आएंगी, जहां एलिमिनेटर समेत फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. लीग राउंड में 20 मैच खेले जाएंगे और उसके बाद एलिमिनेटर और फाइनल होंगे। लीग की टॉप टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी. तो, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर खेलेंगी। 24 दिवसीय इस टूर्नामेंट में कोई भी डबल हेडर मैच नहीं खेला जाएगा. प्रति दिन केवल एक मैच होगा. एलिमिनेटर 15 मार्च और फाइनल 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा।