logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

World Cup 1st Semi-final: शमी के तूफ़ान में उड़े न्यूजीलैंड के बल्लेबाज, 12 साल बाद भारत ने विश्वकप फ़ाइनल में बनाई जगह


मुंबई: एकदिवसीय वर्ल्डकप के पहले सेमीफाइनल ने भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाज टिक नहीं पाए और 327 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। शमी ने सात विकेट झटके। इसी जीत के साथ भारत विश्वकप के फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। करीब 12 साल बाद भारत फ़ाइनल में पहुंचा है। इसके पहले 2011 में भारतीय टीम फ़ाइनल में पहुंची थी और विश्वकप पर कब्ज़ा जताया था।  

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने अपने चित परिचित अंदाज में टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। हालांकि, आठवे ओवर में रोहित 47 के स्कोर में आउट हो गए। शुरूआती झटका के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने टीम को संभाला और टीम को ढाई सौ के पार पहुंचाया। हालांकि, चोंट के कारण वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। वहीं इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतकीय पारी खेलते हुए भारत ने 397 रन बनायें और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 398 रनो का टारगेट दिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। टीम ने अपने पहले दो विकेट 39 रनो में खो दिए। इसके बाद आए कप्तान केन विलियम्सन और डेरिल मिशेल मिशेल ने टीम को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने रणनीति और संभलकर खेलना शुरू किया। दोनों रणनीति के तहत बल्लेबाजी कर रहे थे।