logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

World Cup 2023: आईसीसी ने सेमीफाइनल का शेडूल किया जारी, 15 नवंबर को भारत और नूजीलैंड के बीच मैच


मुंबई: एकदिवसीय विश्वकप 2023 (World Cup 2023) से पाकिस्तान (Pakistan) बाहर हो गया है। इसी के साथ सेमीफाइनल के लिए चार टीमें फ़ाइनल हो गई है। जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड हैं। वहीं टीमें फिक्स होते ही आईसीसी ने सेमीफाइनल का शेडूल (Schedule) जारी कर दिया है। इसके तहत 15 नवंबर को भारत (Bharat) और न्यूजीलैंड (New Zealand) को पहला सेमीफइनल खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा।

आईसीसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विश्वकप का सेमीफाइनल 15 और 16 नवंबर के बीच होगा। पहला मुकाबला भारत और नूजीलैंड के बीच 15 तारीख को मुंबई के वानखेड़े में खेला जायेगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 16 नवंबर को कोलकाता में दूसरा सेमीफाइनल होगा। वहीं दोनों मैच में जितने वाली टीम 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फ़ाइनल मुकाबला खेलेगी।

ज्ञात हो कि, इस विश्वकप में भारतीय टीम फॉर्म में चल रही है। अगर पूरी प्रतियोगिता की बात करें तो भारत ने आठ मैच खेले हैं, जिसमें सभी मैच भारत ने जीते हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला देश था।  वहीं भारत लीग का अपना आखिरी मैच रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा। 

दूसरी बार नूजीलैंड से सामना 

 विश्वकप प्रयोगिता में भारत एक बार न्यूजीलैंड को हरा चूका है। 22 अक्टूबर को हुए मैच को भारत ने चार विकेट से जीत लिया था। इसी के साथ वर्ल्डकप इतिहास में भारत ने दो दशक बाद न्यूजीलैंड को हराया। वहीं सेमीफाइनल में दोनों देश दूसरी बार भिड़ेंगे।