logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
National

World Cup 2023 Ind vs Pak: भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान हुआ फेल, 191 पर हुआ ऑल आउट


अहमदाबाद: एकदिवसीय विश्वकप (One Day World Cup 2023) में भारत (Bharat) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच खेले गए मैच की पहली बारी में भारतीय गेंदबाजों का जादू चल गया है। भारतीय स्पिनरों के आगे पाकिस्तान के खिलाडी पानी मांगते हुए दिखाई दिए। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान भारत के पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडिया में यह मैच खेला गया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। दोनों सलामी बल्लेबाजों अब्दुल शफीक और इमाम उल हक़ ने सधी बैटिंग करते हुए टीम को अच्छी शरुआत दिलाई। हालांकि, 41 के स्कोर पर सिराज ने शफीक को एलबीडब्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। 

पहले विकेट गिरते ही दूसरा विकेट भी जल्दी गिर गया। हालांकि, इसके बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने संभलकर खेलना शुरू किया। हालांकि, ज्यादा देर तक यह जोड़ी क्रीज पर टिक नहीं पाई। एक बार फिर से सिराज ने बाबर आजम को 50 के स्कोर पर विकेट के पीछे कैच करा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े।

बाबर के आउट होने के बाद पाकिस्तानी टीम में विकेटों की झड़ी लग गई। 191 के स्कोर पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। वहीं भारत को जीत के लिए 192 रनो की जरुरत है। वहीं भारतीय बैटिंग लाइनअप को देखने के बाद मैच भारत की तरफ दिखाई देरहा है।