logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: समृद्धि पर फिर हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक


वर्धा: समृद्धि महमार्ग पर हादसों का सिलसिला जारी है। सोमवार को फिर एक हादसा हो गया, जहां ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से निचे उतर गया। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन ट्रक में लदी बियर की बॉटले टूट गई। यह हादसा दोपहर एक बजे हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक बियर की बॉटले लेकर अमरावती से नागपुर की ओर आ रहा था। जिसे ही ट्रक वर्धा टोल नाके के पास पहुंचा ड्राइवर का ट्रक से नियंत्रण छूट गया। इस कारण ट्रक सड़क के निचे उतर पलट गया। गनीमत यह रही इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, ट्रक में लदा पूरा सामान टूट गया, जिससे बड़ा नुकसान हुआ है। 

घटना की जानकारी मिलते ही राजमार्ग पुलिस और सावंगी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस हादसे के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने यातयात को सामान्य कर दिया।