logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: समय पर नहीं आ रही थी बस, 100 से ज्यादा छात्रों ने किया आंदोलन


वर्धा: जिल के अष्टि तहसील के दुर्गम क्षेत्रों में स्कूली छात्रों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकयत करने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं होने के कारण आज 100 से ज्यादा छात्रों ने आंदोलन किया। तमाम छात्रों ने समय पर बस चलाने की मांग की जिससे वह तय समय पर स्कूल पहुंच सके। 

आष्टी तहसील के मोई टांडा, मुबारकपुर, आबाद किन्ही गांव के छात्रों को स्कूल जाने के मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बस समय पर नहीं आने के कारण वे स्कूल देर से पहुंचते हैं। उस समय कुछ घंटे बीत जाते हैं. शिक्षक चिल्लातें हैं। बातें सुननी होंगी. पत्राचार के बाद भी समस्या का निवारण नहीं हुआ। 

इसी को देखते हुए आज 100 से ज्यादा छात्रों ने सड़क रोको आंदोलन किया। बच्चों के आंदोलन करने की खबर जंगल में आग की फ़ैल गई। जानकारी मिलते ही आष्टी पुलिस थाना निरीक्षक सुनील पवार ने ताड़क धरना स्थल का दौरा किया। उन्होंने बच्चों को समझाया और जल्द से जल्द बस को समय पर शुरू करने का आश्वासन दिया तब जाकर रास्ता साफ़ हुआ।बच्चों के इस आंदोलन में उनके परिजन भी मौजूद रहे।