logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: देवली नगर परिषद ने पाणीपट्टी टैक्स में किया 100 प्रतिशत की वृद्धि, नागरिकों ने किया विरोध


देवली: स्थानीय नगर परिषद प्रशासन ने पानीपट्टी टैक्स दुगना कर दिया है़  10 प्रतिशत 20 प्रतिशत टैक्स में बढोत्तरी होती तो वह मान्य रहती़  किंतु, सिधे शत प्रतिशत टैक्स में वृद्धी कर प्रशासन ने जनता से विश्वासघात करने का आरोप लगाया जा रहा है़  तुरंत टैक्स कम करने का निर्णय ले, ऐसी मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है.

अगर नगर परिषद प्रशासन को टैक्स बढाना है, तो नियमानुसार शहर में दवंडी देना अथवा अन्य माध्यम से विज्ञापन देना जरूरी  रहता है़  लेकिन नगर परिषद के अधिकारी ने किसी भी प्रकार की पूर्वसुचना न देते हुए टैक्स दुगना बढा दिया है़  जिससे पानी का जो बील 800 रुपए था वह अब 1600 रुपए हो गया है़  नगरपरिषद की ओर से जलापूर्ति केवल वर्ष में 8 महिने होती है़  बारीश के दिनों में जलशुद्धिकरण केंद्र से दुषीत पानी की आपूर्ति होती है़  हाल ही में कुछ लोगों के घरों से पेयजल में नारु निकला था़  ऐसे में जलापूर्ति का उचित व्यवस्थापन नहीं होने के बावजूद दुगना टैक्स बढाया गया़  पहले जलापूर्ति की सही व्यवस्था कार्यान्वीत करें, इसके बाद ही टैक्स बढाए, ऐसी मांग जोर पकड रही है.

हो रही दुषित जलापूर्ति

मेरे प्रभाग में जादातर मजदूर वर्ग रहता है़  जिससे देवली नगर परिषद ने दुगने किए पानी के टैक्स से उनका आर्थिक नियोजन निश्चित ही प्रभावित होगा़  3 दिन बाद केवल 15 से 20 मिनट ही नल छोडा जाता है़  पाईपलाईन पुरानी होने से दुषित जलापूर्ति होती है़  पहले व्यवस्था ठीक करें, बाद में टैक्स बढाए.

दुगने टैक्स वृद्धि का निषेध

नगर परिषद के जलापूर्ति विभाग में बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार शुरू है़  अधिकारी व कर्मचारियों को आम जनता से कुछ लेना देना नहीं है़  नल से जलापूर्ति सही ढंग से नहीं होने के कारण समस्या गंभीर बनी हुई है़  बढाएं हुए अतिरिक्त पानी के टैक्स का निषेध है.

टैक्स में वृद्धि का निर्णय पिछे ले

नगर परिषद ने बढाएं दुगने पानीपट्टी टैक्स के बारें में युवा संघर्ष मोर्चा की ओर से नगर परिषद प्रशासन को निवेदन दिया है़  अन्यायकारक रूप से बढाई टैक्स में वृद्धि तत्काल पिछे लेने की मांग की है़  लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है़  जबतक निर्णय पिछे नहीं लिया जाता तबतक लडते रहेंगे.

जनता को विश्वास में ले

अगर 20 से 25 प्रतिशत तक टैक्स में वृद्धि की होती तो वह हम मान्य करते थे़  लेकिन सिधे 100 प्रतिशत टैक्स बढाना यह नियमों के खिलाफ है़  हम इस प्रकार की अन्यायपूर्वक टैक्स वृद्धि को कभी भी मान्य नहीं करेंगे़  जनता को विश्वास में लेकर टैक्स बढाएं.