logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: व्यापारी लूटपाट प्रकरण, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी


वर्धा: व्यापारी से मारपीट कर दुपहिया व ढाई लाख की कैश लेकर फरार हुए लूटेरे की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है़ वारदात के बाद पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमेरे खंगाले है़ परंतु कुछ खास सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे़ व्यापारी तुलसीदास अडवणी (66) दुपहिया से घर जा रहे थे़ उसी समय एक व्यक्ती ने उनसे मारपीट कर दुपहिया छीन कर ले गया.

दुपहिया की डीक्की में ढाई लाख की कैश थी़ नागसेनगर परिसर में दुपहिया छोड कर वह फरार हो गया़ सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा़ डॉग स्कॉड ने जांच शुरु कर दी़ इसमें डॉग ने कुछ दूर तक पुलिस को मार्ग दिखाया़ दूसरें दिन भी पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीसी फुटेज खंगाले़ परंतु इसमें कुछ खास सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे है़ लूटेरे की तलाश में पुलिस टीम लगी है़