logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: खड़े ट्रक को दोपहिया ने मारी टक्कर, मौके पर दो युवको की मौत


वर्धा: सड़क पर खड़े ट्रक को दो पहिया ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंद्रशेखर दीग्रासे, सावडी खुर्दा और अंकुश धोबले (26, कारंजा) के रूप में हुई है। यह दुर्घटना बुधवार रात दोपहर डेढ़ बजे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर श्रीहरि लॉन, चांदेवाणी फाटा के पास हुई। 

मिली जानकारी एक अनुसार, अंकुश और चंद्रशेखर फोटोग्राफी का काम करते थे। बुधवार को एक शादी का ऑर्डर ख़त्म कर दोनों अपने दोपहिया क्रमांक MH40AA4605 से वापस करजा लौट रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्रीहरि लॉन के पास पहुंचे सड़क पर खड़े ट्रक क्रमांक MH40BL6946 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

ड्राइवर ने सड़क पर बेहद लापरवाही से ट्रक को पार्क नहीं किया था। इस दौरान न तो पार्किंग लाइट शुरू थी और न ही टेल लाइट शुरू थी। वहीं जिस जगह ट्रक खड़ा था वहां अँधेरा था। सामने कुछ नहीं दिखाई देने के कारण यह हादसा हुआ है। 

हादसा होते ही आशीर्वाद होटल में काम करने वाले एक युवक ने इस घटना की जानकारी अंकुश के पिता को दी। इसके बाद तुरंत पुलिस को दुर्घटना के  बारे में बताया गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।