logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

वर्धा लोकसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 56.67 प्रतिशत मतदान


वर्धा: वर्धा लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 56.67 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस मौके पर कुछ मतदान केंद्रों पर महिला और युवा मतदाताओं की भीड़ देखी गई. धामनगांव में 53.58 प्रतिशत, मोर्शी में 57.60 प्रतिशत, अरवी में 60.85 प्रतिशत, देवली में 57.11 प्रतिशत, हिंगनघाट में 55.48 प्रतिशत, वर्धा विधानसभा क्षेत्र में 56.06 प्रतिशत मतदान हुआ।

वर्धा लोकसभा क्षेत्र में 16 लाख 82 हजार 771 मतदाता हैं, जिनमें 8 लाख 58 हजार 439 पुरुष और 8 लाख 24 हजार 318 महिला तथा 14 अन्य मतदाता शामिल हैं. इनमें से शाम पांच बजे तक 5 लाख 9 हजार 83 पुरुष मतदाताओं (59.30 प्रतिशत), 4 लाख 44 हजार 464 महिला मतदाताओं (53.92 प्रतिशत) और छह अन्य मतदाताओं (42.9 प्रतिशत) ने 9 लाख 53 हजार 553 (56.67 प्रतिशत) ने मतदान किया।

वर्धा लोकसभा क्षेत्र में आज लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया। सुबह सात बजे से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे। जगह-जगह मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाता आसानी से मतदान कर सकें, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी।