logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: नागपुर से सूरत जा रही बस हुई दुर्घटना का शिकार, कोई हताहत नहीं 


वर्धा: नागपुर से सूरत जारही आदि ट्रेवल्स की बस रविवार रात को दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा रविवार रात तलेगांव के पास चिस्तूर गांव में हुआ। गनीमत रही की इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सामने से आती गाड़ी को बचने के दौरान यह हादसा होने की बात शुरुआती जांच में सामने आई है। बस में पैतीस यात्री सवार थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात को बस नागपुर से सूरत जाने के लिए निकली थी। जैसे ही बस चिस्तूर गांव के पास पहुंची तो सामने आती एक गाडी को बचाने के चक्कर में साइड में खड़े एक पानठेले को टक्कर मार दी। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई। ग़नीमतं यह रही कि कोई जनहानि या चोट नहीं आई, लेकिन यात्रियों में दहशत का माहौल देखा गया। जब तक तालेगांव पुलिस थाने का अमला मौके पर पहुंचता तब वहां मौजूद नागरिकों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।