logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

वर्धा में स्थापित होगा CIIIT, वित्त मंत्री अजित पवार ने किया ऐलान; भूमि चिन्हित करने का दिया आदेश


वर्धा: उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री अजित पवार ने राज्य के अन्य जिलों के तर्ज पर वर्धा में भी सीआईआईआईटी यानी Centre for Invention, Innovation, Incubation and Training सेंटर खोलने का ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, युवक-युवतियों को कुशल कामगार बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे के तरफ जहां उद्योगों को कुशल कामगार मिलेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा।" गुरुवार को वित्तमंत्री वर्धा जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने इस बात का ऐलान किया।

अपने दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक की। जहां उन्होंने जिला परिषद, नगरीय विकास, कृषि एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, चिकित्सा एवं शैक्षणिक सुविधाएं, जल प्रबंधन, एमएच सार्वजनिक अवसंरचना परिसंपत्तियों के लिए यूआईडी, जिला वार्षिक योजना, सेवा ग्राम विकास योजना और रोजगार सृजन पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

धन की नहीं होगी कमी

पवार ने कहा, "हम विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने देंगे। बैठक में संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए कि वे इस बात का ध्यान रखें कि वर्धा जिले में प्रत्येक परियोजना समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी हो। हम ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और सेवा ग्राम विकास योजना के माध्यम से व्यापक प्रगति हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"