logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: दादाराव केचे वापस लेंगे नामांकन, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद लिया फैसला


वर्धा: उम्मीदवारी नहीं मिलने से नाराज आर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक दादाराव केचे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद अपना नामांकन वापस लेने की बात कही. अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद विधायक दादाराव केचे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि वह सकारात्मक चर्चा के बाद अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहे हैं.

आर्वी से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के करीबी सुमीत वानखेड़े को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके बाद केचे ने स्वतंत्र नामांकन पत्र दाखिल किया और निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक भूचाल पैदा कर दिया. 

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस अवसर पर पूर्व सांसद रामदास तड़स, जिला अध्यक्ष सुनील गफट, सुधीर दिवे, आर्वी कृषि उपज बाजार समिति के अध्यक्ष संदीप काले उपस्थित थे. इस मौके पर विधायक केचे ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, सुधीर दिवे, संदीप काले के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. 

देखें वीडियो: