logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Wardha

Wardha: कांग्रेस ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने किसानों की मांगों को लेकर दिया धरना, दिवाली से पहले मदद की दिए जाने की मांग


वर्धा: किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस विरोध प्रदर्शन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों के मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि तुरंत सूखा घोषित किया जाए, सभी किसानों को बिना पंचनामा किए प्रति हेक्टेयर एक लाख रुपये की सहायता तुरंत दी जाए और किसानों के बच्चों को शिक्षा सहायता प्रदान की जाए।

सबसे महत्वपूर्ण मांग यह की गई कि दिवाली से पहले किसानों तक ये सहायता पहुँच जाए। इन माँगों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ज़िला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है।