logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: फर्जी वैवाहिक संस्था का पर्दाफाश, पुलिस ने आरोपी युवती पर FIR किया दर्ज


वर्धा: विवाह जोडने के नाम पर चलायी जा रही फर्जी वैवाहिक संस्था का साइबर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया़ प्रकरण में सुदर्शनगर से पुलिस ने सामग्री जब्त कर युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी युवती का नाम वैष्णवी अनिल देशमुख (25) बताया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक को विवाह संस्था के नाम से फोन आया़ संस्था ने युवक को एक लडकी की फोटो व बायोडाटा भेजा। दो माह बाद युवक को दूसरी संस्था से फोन आया। उन्होंने भी उसी लडकी की फोटो भेजी़ किन्तु बायोडाटा अलग था। संदेह आने पर युवक ने साइबर पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी। युवक को जिस क्रमांक से फोन आया उसकी जांच करने पर उक्त नंबर ज्ञानेश्वरनगर निवासी प्रणय लडके के नाम से दर्ज था। उसका लोकेशन सुदर्शननगर पिपरी (मेघे) बताया गया़ पुलिस ने कुछ डमी ग्राहको के जरिये बारिकी से जांच करने पर उक्त संस्था फर्जी होने की बात स्पष्ट हुई।

पश्चात पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में साइबर सेल के एपीआय संदीप कापडे, कर्मचारी निलेश कट्टोजवार, दिनेश बोथकर, विशाल मडावी, अंकित जिभे, शाहिन सय्यद, स्मीता महाजन ने फर्जी वैवाहिक संस्था पर छापा बोल दिया। उक्त मकान अमोल गोहो का था़ उनके यहां अनिल देशमुख किराये से निवासीत थे। भितर प्रवेश करने पर तीन लडकिया व एक महिला पायी गई़ उनकी बेटी वैष्णवी मंगलम विवाह संस्था चलाती हैं, ऐसा बताया गया़ वैष्णवी यह लोगो की फर्जी प्रोफाईल तैयार कर ग्राहको को भेजती थी। 

इसके ऐवज में उनसे बैंक खाते में पैसे मंगवाये जाते थे़ वैष्णवी ने इस काम के लिये चार लडकियों को काम पर रखा था़ ग्राहकों से 1 हजार, 2 हजार अथवा 3 हजार रुपये का पैकेज देकर बायोडाटा भेजा जाता था। पुलिस ने मौके से कम्प्युटर, एक लेपटॉप, 7 मोबाईल, विविध कंपनी के 5 सीमकार्ड जब्त करने की जानकारी है। प्रकरण में वैष्णवी देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है़ प्रकरण में रामनगर पुलिस आगे की जांच कर रही है।