logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: धंतोली चौक स्थित टायर दुकान में लगी आग, एस मार्ट मॉल पूरी तरह जलकर खाक, करोड़ों रुपये का नुकसान


वर्धा: वर्धा शहर के धंतोली चौक में सुबह-सुबह एक टायर की दुकान में आग लग गई. इस दुकान के ऊपर स्थित एस मार्ट मॉल आग में लगभग जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों दुकानों में आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है।

दुकान में आग लगने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मोहल्ले के आठ-दस लोगों को अलर्ट के तौर पर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया.

आग बुझाने के लिए वर्धा, देवली और पुलगांव पालिका के फायर फाइटर ने आग बुझाने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

हालांकि आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो. बताया जा रहा है कि एस स्मार्ट शॉप समेत टायर शॉप को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है.