logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: पिंकी को पकडने वनविभाग का ट्रैप; ट्रेस नहीं हो पा रहा लोकेशन, 12 टीमें तैनात


वर्धा: वरिष्ठ स्तर से अनुमति मिलने के बाद पिंकी (बीटीआर-7) बाघीन को पकडने के लिये वनविभाग ने जंगल में ट्रैप लगाया है़ परंतु कुछ दिनों से बाघीन का लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रहा़ क्षेत्र में ट्रैप कैमरे, ड्रोन कैमेरे सहित वनविभाग की 12 टीमें खोजबिन में जुटी है.

बता दे कि, कारंजा वनपरिक्षेत्र के बांगडापुर में पिंकी बाघीन ने आतंक मचा रखा है. दिन ब दिन बाघीन के हमले बढते जा रहे थे. आसपास के गांवो में ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए वनविभाग ने बाघीन को पकडने के लिये अनुमति मांगी. उक्त अनुमति प्राप्त होते ही वनविभाग ने क्षेत्र में पिंजरे भी लगा दिये है. कुछ दिनों से बाघीन को पकडने के लिये विभाग की यंत्रणा जूट गई है. परंतु बाघीन का लोकेशन ही ट्रेस नहीं हो पा रहा.

दो दिन पहले बाघीन ने मासोद व नांदोरा गेट परिसर में दुपहिया चालको का पिछा करने की जानकारी है़ बाघीन को पकडने के लिये तरह तरह के हतखंडे आजमाये जा रहे है़ उसे पकडने के लिये बारिकी से अध्ययन करने की सलाह वन्यजीव तज्ञ दे रहे है़ उसे पकडने के लिये पिंजरे में पालतु पशुओ को रखा गया है़ वनविभाग की कुल 12 टीमें बाघीन का ठोस लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है. अब तक जंगल क्षेत्र में 45 ट्रैप कैमेरे लगाये जा चुके है.

इनमें से तीन कैमरो में बाघीन ट्रेस हुई़ शिकार के बाद बाघीन घने जंगल में जाने की जानकारी है़ इसके बाद वह पुन: कैमेरो में दिखाई नहीं दी़ उसकी तलाश में ड्रोन कैमेरे भी लगाये जा चुके है. परंतु बाघीन वनविभाग को बार बार चकमा दे रही है. दूसरी ओर ग्रामीणो में भारी दहशत व्याप्त है. वनविभाग लोगो में जनजागरण करते हुए सतर्कता बरतने का आहवान कर रहा है.