logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha Hit & Run; लापरवाह कार चालक ने छात्रा को मारी टक्कर, 200 मीटर दूर तक घसीटा


वर्धा: वर्धा के कार्ला चौक पर एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में ट्यूशन क्लास से घर लौट रही छात्राओं को एक लापरवाह कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। वह कार के साथ घसीटते हुए लगभग 200 मीटर दूर तक चली गई। इस दुर्घटना में श्रद्धा झोटिंग गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि की उनकी दोस्त साक्षी लोखंडे को मामूली चोटें आई हैं।

हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने आक्रोशित होकर कार में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जिसके बाद घायल छात्राओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 

स्थानीय लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।