logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष में नया ट्विस्ट; अडूर को हाईकोर्ट से राहत, अडबाले की नियुक्ति पर रोक ⁕
  • ⁕ NEET Exam: पेपर लीक विवाद के बाद अमरावती में अभूतपूर्व सुरक्षा, परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने की 'मॉक ड्रिल' ⁕
  • ⁕ विदर्भ में कुदरत का डबल अटैक: रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच आंधी-बिजली का हाई अलर्ट, ब्रह्मपुरी 43.2 और वर्धा 43 डिग्री पर झुलसा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: 11 नाम... 4 राज्य और ठगी का खेल; साइबर पुलिस ने हाईटेक महाठग का किया पर्दाफाश ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Wardha

Wardha: जख्मी कर लूटने वाली टोली का भंडाफोड़, पांच नाबालिग सहित सात गिरफ्तार


वर्धा: डॉक्टर पर चाकू से हमला कर घायल और लूटपाट करने मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से पांच नाबालिग है। वही दो बालिग़ आरोपी की पहचान राहुल दादाराव जाधव उम्र (19 वादर वस्ती, अरवी नाका वर्धा) एवं अन्य अर्जुनसिग संतोष सिंह बावरी (19, गिट्टीखदान, सिख बेदा, बोरगाँव मेघे, वर्धा) निवासी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को सुबह 8:50 बजे पवनार-वरुड़ मार्ग पर धर्मराज खेलकर के खेत के पास जब डॉ. किरण वंदिले अस्पताल में अपना काम पूरा कर सेलू जा रहे थे, तभी रास्ते में लुटेरों ने उन्हें रोक लिया और उनसे पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों ने चाकू दिखाकर पैसे देने की मांग की वहीं नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने छह हजार रूपये ले लिए। 

उसके बाद पवनार के तीन युवक 9 बजे सेवाग्राम स्थित एमआईडीसी की बोतल कंपनी में काम करने जा रहे सचिन येरुनकर को अनूप चंदनखेड़े के खेत के पास रोक लिया। आरोपियों ने येरुनकर की जांघ पर तीन बार चाकू से वार कर घायल कर 7,000 रुपये लूट लिए। इस दौरान आरोपियों ने 15 हजार रूपये की कीमत वाला फ़ोन भी छीन लिया। 

दोबारा वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी 

18 अप्रैल की रात की तरह 19 अप्रैल को इन चोरों ने योजना बनाई और पवनार के युवक अनिल लाडे को रास्ते में रोक लिया और पैसे की मांग की। लेकिन लाडे वहां से भाग गया और पवनार पहुंचा और सारी घटना ग्रामीणों को बताई। इसी तरह घटना स्थल पर दोनों ओर से वरुड व पवनार के ग्रामीण पहुंचे और चोरों को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस आगे की कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही सेवाग्राम ठाणे थानेदार चकाते पीएसआई राहुल इटेकर बिट जमादार संजय लोहकरे समेत अन्य कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जहाँ नाबालिगों को सुधार गृह भेज दिया है। वहीं दो बालिग राहुल जाधव और अर्जुन सिंह पर धारा 394/397 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।