logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

गुजरात से लाये गए जाली कपास बीज की बड़ी खेप जप्त


वर्धा: गुजरात से जाली बीज लाकर उनकी महाराष्ट्र में ब्रिकी करने वाले गिरोह को वर्धा पुलिस ने पकड़ा है.यह गिरोह गुजरात से जाली बीज लाकर उन्हें महाराष्ट्र में बेचे जाने के लिए अधिकृत कंपनियों के पैकेट में पैकिंग कर बेच रहा था.इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है जबकि 8 लोगों को गिरफ़्तार किया है.मामले का मुख्य सूत्रधार लंबे समय से यह काम कर रहा है पिछले वर्ष भी उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की गयी थी.जिले के पुलिस अधीक्षक नरुल हसन के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. शहर से सटे मसाला स्थित राजू सुभाष जैस्वाल नामक आरोपी और उसके साथियो ने गुजरात से 29 टन जाली कपास के बीटी बीज गुजरात से वर्धा लाये थे.गुजरात से बीज लाने के बाद आरोपी उसे महाराष्ट्र में बिक्री करने वाली कई ब्रांडेड कंपनियों के पैकेट में पैक कर उसे ग्रामीण भागो में बेचते थे.पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अपने दल के साथ आरोपी के कारखाने में छापामार कार्रवाई की,इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 15 टन बीजों को जप्त किया है और 8 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है.खास है की आरोपियों द्वारा लाये गए जाली बीजों में से 16 टन बीजों को पहले ही बेचा जा चुका है.पुलिस अधीक्षक नरुल हसन ने बताया की आरोपी गुजरात से जाली बीज लाकर विदर्भ में उसकी बिक्री करते थे.विदर्भ के लगभग सभी जिलों में 16 तक बीजों की बिक्री की भी जा चुकी है.