logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

पीएम ने कांग्रेस और एमवीए पर जमकर किया प्रहार, बोले - कांग्रेस पार्टी और उसका शाही परिवार सबसे ज्यादा भ्रष्ट


वर्धा: वर्धा में विभिन्न योजनाओं परियोजनाओं के उद्घाटन और शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री कांग्रेस को देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार भी देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। 

उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में दशकों तक कांग्रेस और बाद में महाविकास अघाड़ी सरकार ने कपास को महाराष्ट्र के किसानों की ताकत बनाने के बजाय उन्हें बदहाली में धकेला, किसानों के नाम पर राजनीति की और भ्रष्टाचार में लिप्त रही। जब 2014 में देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनी तो अमरावती में टेक्सटाइल पार्क का काम शुरू हुआ।”

पीएम ने कांग्रेस को झूठा और बईमान बताते हुए कहा, “कांग्रेस का मतलब है झूठ, धोखा और बेईमानी। तेलंगाना में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था लेकिन अब किसान अपना कर्ज माफ करवाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।” 

उन्होंने कहा, “आज वो पुरानी कांग्रेस नहीं रही। आज की कांग्रेस में देशभक्ति की भावना मर चुकी है। आज की कांग्रेस में नफरत का भूत घुस चुका है। विदेशी धरती पर कांग्रेस के लोगों की भाषा देखिए, उनका देश विरोधी एजेंडा, समाज को तोड़ने की बात करना, देश की संस्कृति का अपमान करना, ये वो कांग्रेस है जिसे टुकड़े-टुकड़े गैंग और अर्बन नक्सल के लोग चला रहे हैं।” 

मोदी ने आगे कहा कि आज अगर देश में सबसे बेईमान और सबसे भ्रष्ट पार्टी कोई है तो वो कांग्रेस पार्टी है। अगर देश में सबसे भ्रष्ट परिवार कोई है तो वो कांग्रेस का राजपरिवार है। 

धर्म, संस्कृति विरोधी कांग्रेस 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की कांग्रेस गणपति पूजा से भी नफरत करती है। स्वतंत्रता संग्राम में लोकमान्य तिलक के नेतृत्व में गणपति उत्सव भारत की एकता का उत्सव बन गया। हर समाज, हर वर्ग के लोग गणेश उत्सव में एक साथ आते हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी गणपति पूजा से भी नफरत करती है। जब मैं गणेश पूजा कार्यक्रम में गया तो कांग्रेस का तुष्टिकरण का भूत जाग उठा। कांग्रेस ने गणपति पूजा का विरोध करना शुरू कर दिया। कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए कुछ भी कर रही है। आपने देखा है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने गणपति बप्पा को सलाखों के पीछे डाल दिया। जिस गणपति की लोग पूजा कर रहे थे, उसे पुलिस वैन में कैद कर दिया गया। गणपति का यह अपमान देखकर पूरा देश गुस्से में है। मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस के सहयोगी भी इस मुद्दे पर चुप हैं। वे कांग्रेस की संगत में इतने प्रभावित हैं कि उनमें गणपति के अपमान का भी विरोध करने की हिम्मत नहीं है। हमें एकजुट होकर कांग्रेस के इन पापों का जवाब देना होगा।