logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

कुछ ही देर में वर्धा पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को वितरित करेंगे किट, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन


वर्धा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के बाद आज फिर विदर्भ में आ रहे हैं। आज दोपहर 12 बजे वर्धा शहर के  स्वालंबी मैदान पर उनका कार्यक्रम है, जहां पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को उनके हाथों से किट वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, और कई केंद्रीय व राज्य के मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

पीएम विश्वकर्मा योजना को एक वर्ष पूरा हो चुका है, और इसी अवसर पर ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके साथ ही अमरावती में पीएम मित्र का ई-उद्घाटन भी किया जाएगा। इसके अलावा, आचार्य चाणक्य विकास कौशल्य योजना और पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर महिला स्टार्टअप योजना का उद्घाटन भी वर्धा से किया जाएगा। 

इस कार्यक्रम में लगभग 50 हजार नागरिकों की उपस्थिति की उम्मीद है, जिसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए 2500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।