logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: कार्यक्रम में नहीं बुलाया तो भड़के विधायक, ठेकेदार कोकहे अपशब्द


वर्धा: कार्यक्रम के नहीं बुलाए जाने के कारण विधायक इतने नाराज हो गए कि, सरे आम ठेकेदार को अपशब्द कहने लगे। विधायक जी यहीं नहीं रुके वह ठेकेदार को मारने भी दौड़े जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह कोई और नहीं बल्कि आर्वी विधानसभा के विधायक दादाराव केचे हैं।   
 
करंजा तहसील के दानापुर में जलजीवन मिशन के तहत जलापूर्ति योजना का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। चूंकि गांव के सरपंच कांग्रेस के हैं, इसलिए उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक अमर काले को कार्यक्रम में आमंत्रित किया। जैसे ही काले उद्घाटन कर वहां निकल ही रहे थे कि, केचे वहां पहुंच गए। 
 
वहीं अपने प्रतिद्वंदी को देखकर केचे भड़क गए और ठेकेदार को अपशब्द कहने लगे। इसी के साथ वह उसे मारने भी दौड़े। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया। विधायक के यहीं नहीं रुके, उन्होंने अधिकारी को फोन कर ठेकेदार की पेमेंट नहीं करने की धमकी भी दी।