logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

ट्रक ड्राइवर हत्याकांड: 1 आरोपी को 5 दिन का PCR


तलेगांव-शापं. सत्याग्रही घाट में घटे हत्या व लूटपाट की वारदात के एक आरोपी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. उसे आष्टी के न्यायालय में पेश करने पर 5 दिन की पुलिस कस्टडी सुनाई गई है. उक्त आरोपी को पारशिवनी पुलिस ने हिरासत में लिया था़ इसके बाद उसे तलेगांव पुलिस के हवाले किया गया. जबकि दूसरा आरोपी जालना में पकडे जाने की जानकारी है.

ज्ञात हो कि, शनिवार की सुबह सत्याग्रही घाट के इंदरमारी परिसर में व्यक्ती का शव बरामद हुआ था. हत्या का संदेह आने से पुलिस ने जांच आगे बढाई़ इसमें लूट व हत्याकांड का खुलासा हुआ. ट्रक लेकर भागे लूटेरे पारशिवनी में पाये गये थे. जहां पर संबंधीत पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया। वहीं देर रात्रि नागपुर के सावनेर निवासी सुनील गामा भारद्वाज को भी हिरासत में लिया गया.

वहीं दूसरा आरोपी कारंजा तहसील के बोरगांव ढोले निवासी विकास उर्फ इसरार शेख फरार हो गया. तलेगांव पुलिस ने पारशिवनी पहुंच कर सुनील भारद्वाज को कब्जे में ले लिया। उसने विकास के साथ मिलकर इस हत्याकांट व लूट को अंजाम दिया था. 

न्यायालय ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस कस्टडी सुनाई है. पुलिस सूत्रो के अनुसार दूसरा आरोपी विकास उर्फ इसरार भी जालना पुलिस के हाथ लगा है. इस बारे में अब तक पुलिस ने कोई पुष्टी नहीं की है. प्रकरण में आगे की जांच तलेगांव पुलिस कर रही है.