logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: एक तरफ़ा प्यार में महिला पर एसीड हमला


वर्धा. शहर के महावीर उद्यान परिसर में महिला पर एसिड हमला किया गया। उक्त वारदात गुरुवार की शाम 7.30 बजे सामने आते ही सर्वत्र हड़कंप मच गया।  इस हमले में महिला मामूली रूप से झुलसने की जानकारी है़ उसपर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला व आरोपी पुरुष दोनो महावीर उद्यान में बतौर सुरक्षा रक्षक कार्यरत है। गुरुवार की शाम किसी बात पर दोनों में विवाद छिड़ गया। इसमें गुस्सा पुरुष सुरक्षा रक्षक ने शौचालय साफ करने के लिये उपयोग में लाये जाने वाला एसिड महिला सुरक्षा रक्षक पर फेंक दिया। 

इसमें महिला सुरक्षा रक्षक के ड्रेस का कुछ हिस्सा जलकर महिला की पीठ मामूली रूप से झुलसी घटना सामने आते ही उद्यान परिसर में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देकर पुरुष सुरक्षा रक्षक वहां से फरार हो गया, परंतु कुछ समय बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया उपस्थित नागरिकों ने तुरंत जख्मी महिला को जिला अस्पताल में उपचारार्थ दाखिल करवाया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

सूचना मिलते ही रामनगर थाने की टीम मौके पर पहुंची घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सोलंकी, डीवाईएसपी पीयूष जगताप, एलसीबी प्रमुख संजय गायकवाड, थानेदार हेमंत चांदेवार, एसआई महेंद्र इंगले पहुंचे थे। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण में आगे की जांच चल रही थी.