logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: नदी पात्र में मिला शव


वर्धा: युवा किसान का नदी पात्र में शव पाये जाने से खलबली मच गई़ उक्त वाकिया आर्वी थाना क्षेत्र के टाकरखेडा परिसर में वर्धा नदी में सामने आया. मृतक का नाम राजेश रामराव भुरभुरे (38) बताया गया. जानकारी के अनुसार राजेश भुरभुरे यह खुद की व किराये पर खेती करता था. 24 नवम्बर को राजेश घर से खेत में जाने की बात कहर निकला़ परंतु वह वापिस घर नहीं लौटा़ 25 की सुबह उसकी पत्नी नेमूबाई पति के चचेरे भाई के घर पहुंची. उसने राजेश घर न लौटने की बात कही.

परिणामवश किसना भुरभुरे, संदीप भुरभुरे व बाबाराव कालपांडे तीनों राजेश की तलाश में निकले. वर्धा नदी पात्र परिसर में खोजबिन के दौरान धामत्री पेड समीप नदी में राजेश का शव पडा दिखाई दिया़ यह बात ध्यान में आते ही खलबली मच गई. सूचना मिलने पर आर्वी पुलिस मौके पर पहुंची. शव बाहर निकाल कर घटना पंचनामा किया. उसने आत्महत्या की नदी पात्र में डूबकर मौत हुई, इसे लेकर संदेह जताया गया. प्रकरण में आगे की जांच आर्वी पुलिस कर रही है.