logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: पालकमंत्री फडणवीस ने खरीफ बुवाई के पहले की समीक्षा बैठक, कहा- जिले में पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध


वर्धा: राज्य के उपमुख्यमंत्री और जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को खरीफ सीजन की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी राहुल करदिले को किसानों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। इस मौसम में नकली बीज बाजार में आने की संभावना रहती है। इसलिए किसानों को खरीदे गए बीजों की खरीद रसीद अपने पास रखनी चाहिए। ऐसी जानकारी किसानों को दें। उन्होंने बैठक में बीज नकली पाये जाने पर तत्काल आपराधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। 

उन्होंने पंधान मार्ग के कार्य को लेकर नाराजगी व्यक्त की। पिछले साल की तुलना में अब बेहतर करना चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मैं अगली बैठक में समीक्षा करूंगा। जब यह बताया गया कि हिंगणघाट में एक मेडिकल कॉलेज उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है, तो फडणवीस ने कहा कि ऐसा प्रस्ताव विधायक कुनवार ने दिया था। हमें यह देखना होगा कि इसके बारे में क्या किया जा सकता है।

सभागार में बिजली कटौती का मुद्दा उठाया गया। एक डीपी के पंद्रह कनेक्शनों में से पांच का बिल नहीं देने पर भी सभी कनेक्शन काट दिए जाते हैं। विधायक रंजीत कांबले ने इस तरह की शिकायत की तो फडणवीस ने संबंधित अधिकारियों को इस पर गौर करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि बीज की कमी नहीं होने देंगे।