logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: कार-दोपहिया में हुई जोरदार टक्कर, दंपती की मौके पर मौत


वर्धा: तेजरफ्तार कार की टक्कर में दुपहिया सवार दम्पति की मौत हो गई़ उक्त हादसा वर्धा-सेलु मार्ग पर पवनार समीप मामा-भांजा दर्गा समीप बुधवार की दोपहर 1.30 बजे घटा़ मृतकों में केलझर निवासी अवधूत वैरागडे (60) व चित्रा वैरागडे (55) का समावेश है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिप के सेवानिवृत्त शिक्षक अवधूत वैरागडे, पत्नी चित्रा वैरागडे के साथ भांजी के विवाह के स्वागत समारोह के लिये गये थे़ मंगलवार को कार्यक्रम निपटने के बाद 29 नवम्बर की दोपहर दुपहिया क्रमांक एमएच 32 एफ 9914 से केलझर लौट रहे थे़ मामा-भांजा दर्गा समीप सक्षम स्कूल के पास पिछे से आ रही तेजरफ्तार कार क्रमांक एमएच 32 एएस 2502 ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी.

हादसा इतना भिषण था कि, वैरागडे दम्पति निचे गिर कर गंभीर रुप से घायल हुए़ वहीं अवधूत वैरागडे ने मौके पर ही दम तोड दिया़ जबकि चित्रा वैरागडे को तुरंत सेवाग्राम के अस्पताल में दाखील करवाया़ जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सेवाग्राम थाने के पीएसआय संतोष चव्हाण, पुलिसकर्मी संदीप मेंढे, प्रभाकर उईके घटनास्थल पर पहुंचे़ घटना पंचनामा कर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी.