logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: ट्रैवल्स चालक की गुंडागिरी, एसटी कर्मियों से की मारपीट


वर्धा: एसटी बस को पिछे से ट्रैवल्स की टक्कर लगी़ इस बात पर हुई बहस में ट्रैवल्सचालक ने एसटी के चालक व सहायक कार्यशाला अधीक्षक से मारपीट कर दी़ उक्त वारदात रविवार को बोरगांव (मेघे) ग्रापं के सामने घटने से परिसर में खलबली मच गई। 

जानकारी के अनुसार हिंगनघाट के रामनगर वार्ड निवासी अनंता सुर्यभान आत्राम (49) हिंगनघाट डीपो में बतौर चालक कार्यरत है़ 12 फरवरी को वें हिंगनघाट डिपो की बस क्रमांक एमएच 40 एन 8495 लेकर वर्धा से निकले़ बस में सहा़ कार्याशाला अधीक्षक शुभम खडतकर भी मौजूद थे। बोरगांव ग्राम पंचायत समीप सामने दो दुपहिया आने से चालक ने ब्रेक लगाकर बस की गति कम की। उसी समय पिछे से आ रही ट्रैवल्स क्रं. एमएच 32 क्यू 3444 ने बस को टक्कर मार दी। इसमें बस का पिछे का हिस्सा क्षतीग्रस्त हो गया। परिणामवश चालक आत्राम ने निचे उतरकर ट्रैवल्स चालक से नुकसान के बारे में कहा। इस पर उनमें विवाद शुरु हुआ।

 यह देख शुभम खडतकर ने मोबाईल निकालकर चित्रीकरण लेने लगे। इससे गुस्साये ट्रैवल्स चालक व अन्य एक व्यक्ती ने आत्राम व खडतकर से मारपीट शुरु कर दी़ साथ ही जान से मारने की धमकी देकर दोनो वाहन लेकर निकल गये। इस प्रकरण में शहर पुलिस ने ट्रैवल्स चालक अजीत भीमटे व अन्य एक के खिलाफ विभिनन धाराओ के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।