logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: समृद्धि महामार्ग पर भीषण दुर्घटना, दो डॉक्टर्स सहित तीन की मौत


वर्धा: समृद्धि महामार्ग पर फिर से भीषण दुर्घटना हुई है। जहां एक तेज रफ़्तार कार ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो डॉक्टरों सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान डॉ. ज्योति भरत क्षीरसागर, पिता भरत दत्तात्रय क्षीरसागर वाशिम निवासी सहित डॉ. फाल्गुनी सूरवड़े, अमरावती निवासी है। हादसा रविवार तड़के, सेलू से सटे कोतंबा फाटा के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों नागपुर से इलाज करा कर अपने चार पहिया वाहन क्रमांक एम.एच. 37 जी 3558 से वाशिम जा रहे थे। गाड़ी मृतक डॉ. ज्योति चला रही थी। जैसे ही कार सेलू से सटे कोतंबा फाटा के पास पहुंची तो गाडी से संतुलन छूट गया और सामने चल रहे ट्रक क्रमांक एम.एच. 40 बी.एल. 8235 पीछे से  जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि, मौके पर ही तीनो की मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी तुरंत मौके पार पहुंचे और सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।