logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: एक तरफ़ा प्यार में युवक ने नाबलिग को दी जिन्दा जलाने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार


वर्धा: हिंगणघाट पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर नाबालिग को पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने की धमकी देने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक नाबालिग पर एक तरफा प्यार करता था। वहीं नाबालिग के बार-बार मन करने के बाद युवक युवती के पीछे पड़ा हुआ था।

युवक के हरकत से परेशान होकर युवती ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दी और उसे समझाया।   लेकिन उसका एकतरफा प्यार खत्म नहीं हुआ। घटना के दिन पीड़िता के घर में अकेली होने का फायदा उठाकर पीड़ित उसके घर चला गया। युवक ने धमकाते हुए कहा, मुझे तुमसे प्यार है, तुम मुझे भी करो, नहीं तो जलाकर मार दूंगा।"

युवक की धमकी से नाबालिग डर गई। इसके बाद वह पुलिस थाने पहुंची और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी।