logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: कार से हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने 11.11 लाख का माल जब्त


वर्धा: पुलिस अधीक्षक के सीआईयू दल ने देवली थाना क्षेत्र में प्रो रेड करते हुए कार व शराब ऐसा कुल 11 लाख 11 हजार 200 रुपयों का माल जब्त कर लिया। कार्रवाई को एकपाला फाटा मार्ग पर अंजाम दिया। सीआईयू की टीम पेट्रोलिंग पर थी। ऐसे में देवली थाना क्षेत्र में शराब की ढुलाई होने की भनक लगी। इसके आधार पर नाकाबंदी करते हुए कार क्रमांक एमएच 32 एमडब्ल्यू 6068 को रोक लिया गया।

पुलिस ने वायफड निवासी चेतन गंगाधर कठाने (28) व देवली निवासी राजू भाऊराव जबडे को हिरासत में लिया गया़ कार की तलाशी लेने पर देशी, विदेशी शराब का माल बरामद हुआ। जब्त कार व माल देवली पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक डा. सागर कुमार कवडे, एलसीबी पीआई संजय गायकवाड के मार्गदर्शन में एपीआई मंगेश भोयर, पुलिसकर्मी रोशन निंबोलकर, सागर भोसले, कैलास वालदे, सुगम चौधरी, प्रदीप कूचनकर, चालक शुभम बहादुरे ने अंजाम दिया।