logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: राज्य सरकार को असंवैधानिक बताने वाले आदित्य ठाकरे को नितेश राणे ने कुछ यूँ ज़वाब दिया 


वर्धा: पहिल्या भारतीय जनता पार्टी के विधायक नितेश राणे का ठाकरे परिवार पर हमला लगातार जारी है.वर्धा के आर्वी में आयोजित पार्टी के कार्यकर्त्ता सम्मेलन में आदित्य ठाकरे पर राणा ने जोरदार हमला बोला। राणे ने आदित्य ठाकरे के उस बयान का जवाब दिया जिसमे आदित्य मौजूदा सरकार को असंवैधानिक बता रहे है. 

राणे ने कहा की शिंदे-फडणवीस सरकार को असंवैधानिक बताने वाले आदित्य के पिता का पद ही असंवैधानिक साबित हो रहा है.राणा में कहा की जो पार्टी प्रमुख का पद ही जो खुद असंवैधानिक साबित हो रहा हो उसे सरकार पर बोलने का अधिकार ही नहीं है. धनुषबाण मुख्यतः बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का चिन्ह है. ईडी किसी के घर में बस ऐसे ही किसी के घर में चाय पीने नहीं जाती। 

सूचना मिलने के बाद एजेंसी जाँच करती है.अगर किसी ने भ्रष्टाचार नहीं किया है तो कुछ कहने की जरूरत नहीं है.महाविकास आघाडी की सरकार के दौरान हमारे घर तोड़े गए.झूठे मुक़दमे लगाए गए गिरफ़्तार किया गया.

सोशल मीडिया की पोस्ट के आधार पर नेताओं की गिरफ़्तारी की गई.वो अगर दोषी के रूप में दिखाई देते है तो ईडी की कार्रवाई को लेकर हंगामा क्यों? सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय को जो योग्य लग रहा है वह हो रहा है उस पर मेरा ज्यादा बोलना उचित नहीं।