logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: पुलिस ने दोपहिया चोर को किया गिरफ्तार, छह बाइक की बरामद


वर्धा: समुद्रपुर तहसील ने दोपहिया वाहन चोरी करने करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विक्की साइमन जॉर्ज (27, रामेश्वरी रोड, नागपुर) निवासी है। पुलिस ने आरोपी को हिंगणघाट से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के पुलिस ने छह गाड़ियों के साथ 20, हजार रूपये कैश बरामद किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले समुद्रपुर तहसील के अठवाड़ी बाजार से एक अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी, शिकायतकर्ता ने समुद्रपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जांच में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पूछताछ की गई तो उसने पिछले छह महीने में यवतमाल जिले के घाटजी, वानी और नागपुर जिले के उमरेड से पांच और मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। 

आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने मौदा-लसनपुर, जाम व फकीरवाड़ी से तीन मोटरसाइकिल और राजेश्वरी नागपुर से दो मोटरसाइकिल सहित एक लाख 75 हजार रुपये का सामान जब्त किया।