logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: आर्वी विधानसभा क्षेत्र के किसानों को रात के बजाय दिन में बिजली उपलब्ध कराएं- विधायक दादाराव केचे


वर्धा: राज्य सरकार ने किसानों रात में 12 घंटे बिजली देने का निर्णय लिया है, लेकिन  इसमें वर्धा जिलों को शामिल नहीं किया गया है। इसी को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और आर्वी से विधायक दादाराव केचे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। अपने इस पत्र में उन्होंने सरकार से किसानों को रात के बजाय दिन में 12 घंटे बिजली देने का अनुरोध किया है।

अपने पत्र में केचे ने कहा, "वर्धा जिला एक किसान आत्महत्या जिला है और इस जिले में बोर टाइगर रिजर्व और न्यू बोर अभयारण्य नामक दो बड़े टाइगर रिजर्व हैं। इससे अब तक जंगली जानवरों के हमले से 12 किसानों की जान जा चुकी है और कई किसान घायल भी हुए हैं।"

विधायक केचे ने आगे लिखा, "इस साल भारी बारिश से आर्वी, आष्टी और करंजा तहसीलों में सबसे ज्यादा फसल बर्बाद हुई है। किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए नियमित रूप से मौसमी फसलों की सिंचाई करने की आवश्यकता है।"

विधायक दादाराव केचे ने कहा कि चूंकि रात में कृषि के लिए 3 फेज बिजली की आपूर्ति की जा रही है, इसलिए संभावित खतरे से बचने के लिए उपमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस से दिन में 12 घंटे 3 फेज बिजली आपूर्ति करने का अनुरोध किया गया है।