logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं का दौर जारी, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया; एक की मौत


वर्धा: समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटओं का दौर जारी है। बुधवार को फिर एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान सय्यद अख्तर (30, केज, बीड) के रूप में हुई है। ट्रक से नियंत्रण खो जाने के कारण यह हादसा हुआ है। ट्रक नाशिक से नागपुर आ रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक MH44U2807 समृद्धि महामार्ग से नाशिक से नागपुर की ओर आरहा था। जैसे ही ट्रक वर्धा जिलेके सेलु के पास पहुंचा। चालक का ट्रक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि, ट्रक का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। क्रेन की माध्यम से ट्रक को साइड हटाया गया और सामने का हिस्सा काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर इलाज के लिए सेलु ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।