logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: 23,600 रु. माल के साथ चोर अरेस्ट


वर्धा: विभिन्न जगहों पर सेंध लगाने वाले चोर को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली़  पुलिस ने कुल 23 हजार 600 रुपयों का माल जब्त किया है. शहर के कोचर जीन निवासी सुरेशचंद्र बंसीलाल कोचर परिवार के साथ मुंबई गए थे. इस दौरान उनके तालाबंद मकान में 7 हजार 500 रुपयों की चोरी हुई थी़  शहर पुलिस थाने में अपराध दर्ज करने के बाद जांच शुरू की.

इस दौरान आर्वी नाका के झोपड़पट्टी से राजू उर्फ काल्या रामा दांडेकर(22) को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसके पास से 2500रुपए रकम व चोरी में उपयोग में लाए पेचकस जब्त किए़  आरोपी ने गौरक्षण वार्ड में चोरी को अंजाम देकर उड़ाए आभूषण गांधीनगर निवासी महेश ढोमणे को बेचने की जानकारी दी. सुवर्णाभूषण व रकम सहित कुल 23 हजार 600  रुपयों का माल जब्त किया.

कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक नुरूल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सोलंकी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी आबुराव सोनवणे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षण सत्यवीर बंडीवार के निर्देशानुसार पुलिसकर्मी  संजय पंचभाई, सुनील मेंढे, श्याम सलामे ने की.