logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन करने गए दो बच्चे सहित तीन की डूबने से मौत


वर्धा: भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जन करने गए तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई है। मृतकों में एक युवक और दो बच्चे है।  यह घटना शुक्रवार को जिले के पास मांडवा गांव में हुई। मृतकों की पहचान कार्तिक तुलसीराम बलवीर (9), अथर्व सचिन वंजारी (14) और संदीप ज्ञानेश्वर चव्हाण (35) के रूप में हुई है।

गणेश विसर्जन को लेकर जगह-जगह शोभायात्रा निकली। हर गांव में यही स्थिति है। मांडवा गांव से कुछ लोग विसर्जन के लिए निकले। नहर को गहरा करने के लिए बनाए गए गड्ढे में जमा पानी में भगवान गणेश  की मूर्ति को विसर्जित करने का निर्णय लिया गया। दोनों नाबालिगों ने मूर्ति का विसर्जन किया। गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लगने के कारण दोनों बच्चे डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख संदीप पानी में कूद गया। तीनों को डूबता देख उनके साथ मौजूद बच्चे गांव की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक तीनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया है। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।