logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: रेत से लदा ट्रैक्टर जब्त, 4 के खिलाफ FIR


वर्धा: चोरी छीपे रेती की तस्करी करते चार लोगो के पुलिस ने कार्रवाई की़ उनसे रेत से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली ऐसा कुल 7 लाख 16 हजार 800 रुपयों का माल जब्त किया गया. उक्त कार्रवाई को देवली थाना क्षेत्र के सोनेगांव आबाजी में अंजाम दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवली पुलिस को सोनेगांव आबाजी में रेत की तस्करी होने की भनक लगी. इसके आधार पर पुलिस टीम ने गांव में छापामार कार्रवाई की. इसमें देवली के इंदिरानगर निवासी नितेश अशोक बावनकर सहित सतीष महादेव पारिसे, धनराज चरणदास निंबोरे, महेश उर्फ गजानन मनोहर भानारकर ट्रेक्टर से रेत की तस्करी कर रहे थे.

उनसे ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 32 एएच 8709 व रेत से लदी ट्रॉली क्रमांक एमएच 32 एएच 8568, डेढ ब्रास रेती व अन्य सामग्री ऐसा कुल 7 लाख 16 हजार 800 रुपयों का माल जब्त किया गया. इस कार्रवाई से गांव में खलबली मच गई़ प्रकरण में पुलिस ने चारो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है.