logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: अनियंत्रित होकर कार से टकराई दोपहिया, एक की मौत 


वर्धा: समुन्द्रपुर थाना अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना हुई है। जहां अपनी लेन से जारहा दोपहिया सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जय प्रमोद गोलकर (21, कोलगांव (मारेगांव) निवासी के रूप में हुई है। यह हादसा चंद्रपुर से नागपुर राज्य महामार्ग जाम के पास रविवार दोपहर दो बजे हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, जय अपनी बाइक नंबर MH29BX0953 पर नंदोरी से जाम की ओर आ रहा था। इसी दौरान अचानक रोही सामने आगया। तेज रफ़्तार होने के कारण जय से  बाइक नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर विपरीत लेन में जाकर जाम से चंद्रपुर की ओर जा रही कार संख्या एमएच 32 एएच 7997 ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में जय की सड़क पर गिरने से मौत हो गई।

सूचना मिलते ही समुद्रपुर थाना पुलिस उपनिरीक्षक पंकज मासराम, मुखिया का राजू शेंडे मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर मृतक को ग्रामीण अस्पताल समुद्रपुर भेजा गया। समुद्रपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।